सरल भाषा मेंसांख्यिकी के प्रश्न तीन तरह के आते हैं — (1) सूत्र, (2) कौन-सा आँकड़ा किस विवरण (MSS/ASS) में, (3) छोटी गणना। यातायात लागत में शब्दावली (लाइन-हॉल, टर्मिनल, उपरिव्यय) और विवरण (ASS-15, प्रोफ़ॉर्मा V) पूछे जाते हैं।
1इकाइयाँ और परिभाषाएँ
- प्राथमिक कारक — मात्रा (टन, यात्री, आय), दूरी, अवधि, सेवा। प्राथमिक इकाई — जैसे ढोए यात्री। मौलिक इकाई = दो प्राथमिक इकाइयों का संयोग — टन-km, यात्री-km, वैगन-दिवस। व्युत्पन्न इकाई = एक इकाई ÷ दूसरी — जैसे प्रति यात्री आय, प्रति वैगन-दिवस NTKM।
- वहन यातायात (Carried) = अपने यहाँ उत्पन्न + दूसरों से प्राप्त + पार करने वाला। पारगमन (Cross) — न शुरू, न समाप्त। गंतव्य (Terminating) — कहीं से शुरू होकर अपने यहाँ समाप्त।
- रूट km — दो बिंदुओं की दूरी, लाइनों की संख्या की परवाह किए बिना (वर्क्ड लाइन सहित)। समतुल्य ट्रैक km — प्रतिदिन चलने वाली गाड़ियों के आधार पर।
- लीड — यात्री/टन की औसत ढुलाई दूरी (ASS-12: PKM ÷ वहन यात्री)।
- सकल आय (Gross earnings) — अवधि की उपार्जित आय, वसूल हो या न हो; सकल प्राप्तियाँ — वसूल राशि। किराया — दंड छोड़कर यात्री परिवहन की राशि। शुद्ध आय = सकल आय − संचालन व्यय।
- परिचालन अनुपात = संचालन व्यय (उचंत छोड़कर, DRF व पेंशन निधि विनियोजन सहित) ÷ सकल आय × 100 — कम = बेहतर; एक रेलवे की अलग-अलग अवधियों की तुलना का सबसे अच्छा सूचकांक।
- हॉट बॉक्स — गर्म जर्नल जिसके कारण वाहन/वैगन/ब्रेक वैन रास्ते में अलग करना पड़े; अधिक हॉट बॉक्स = ख़राब रखरखाव।
- लाइट इंजन — अपने बल पर (ब्रेक वैन सहित या बिना) चलता है; मृत इंजन अपने बल पर नहीं, इसका भार दो इंजन के टेयर के बराबर। जुड़े दो लाइट इंजन — दोगुना लाइट इंजन-km। सहायक-आवश्यक इंजन — बैंकिंग/सहायता हेतु।
- थ्रू माल गाड़ी — लदान स्टेशन से बिना नामकरण बदले गंतव्य तक।
- डीज़ल/बिजली शंटर का km — 12 km प्रति घंटा; पूर्णकालिक शंटिंग इंजन का ईंधन — प्रति घंटा आधार; शंटिंग अनुत्पादक सेवा, उस पर NTKM नहीं।
- सभी वाहन 4-पहिया इकाई में; एक 8-पहिया = दो 4-पहिया (वैगन — प्रश्न-बैंक में 8-पहिया इकाई भी)। 1 kg ग्रीस ≈ 1.25 L तेल।
- सर्कुलर टूर टिकट — एकल यात्रा; वापसी टिकट — दो यात्री; अर्धवार्षिक/वार्षिक सीज़न टिकट — 300/600 यात्री।